बरवर नगर पंचायत में स्ट्रीट लाइट लगाने में धांधली का आरोप, उच्चस्तरीय जांच की मांग
लखीमपुर खीरी Aug 17, 2026 at 06:15 PM , 13बरवर खीरी। नगर पंचायत बरवर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत लगाई गई रोड स्ट्रीट लाइटों के कार्य में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितता और धांधली का मामला सामने आया है। शासन द्वारा नामित सभासदों ने इस संबंध में अधिशासी अधिकारी को एक लिखित प्रार्थना पत्र सौंपकर मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।अभिलेखों और सामग्री की जांच की मांग,नामित सभासद शिवम मिश्रा, नरेंद्र सिंह कुशवाहा एवं संजीव गुप्ता द्वारा सौंपे गए पत्र में योजना के तहत स्वीकृत की गई कुल धनराशि, टेंडर प्रक्रिया, वर्क ऑर्डर, बिल वाउचर और भुगतान के विवरणों को खंगालने की बात कही गई है। सभासदों का आरोप है कि खरीदी गई लाइटों की संख्या, उनकी गुणवत्ता और वास्तविक रूप से जमीन पर लगाई गई लाइटों में भारी विसंगति है।मौके पर भौतिक सत्यापन की चेतावनी,प्रार्थना पत्र में सभासदों ने सख्त लहजे में कहा कि केवल कागजी जांच से काम नहीं चलेगा। उन्होंने मांग की है कि अधिकारियों की एक टीम गठित कर मौके पर लाइटों का भौतिक सत्यापन कराया जाए, ताकि सच सामने आ सके।दोषियों से वसूली और कार्रवाई का आग्रह,सभासदों ने चेतावनी दी है कि यदि जांच में किसी भी प्रकार की वित्तीय अनियमितता, सरकारी धन का दुरुपयोग या नियमों के विरुद्ध जाकर कार्य किया जाना पाया जाता है, तो संबंधित अधिकारियों व ठेकेदारों के खिलाफ तत्काल विधिक कार्रवाई की जाए। साथ ही, दुरुपयोग किए गए सरकारी धन की रिकवरी (वसूली) भी सुनिश्चित की जाए। जनप्रतिनिधियों ने जांच पूरी होने के बाद इसकी अंतिम रिपोर्ट से उन्हें भी लिखित रूप में अवगत कराने की मांग की है।इस शिकायती पत्र के बाद अब नगर पंचायत प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है और यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।































Comments