मानवता शर्मसार,अस्पताल के संचालक पर रोक लगाने की मांग स्वास्थ्य मंत्री से शिकायत
लखीमपुर खीरी Aug 17, 2026 at 06:13 PM , 20बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे फर्जी अस्पताल में नवजात की मौत
पीड़िता का आरोप- ‘हम गिड़गिड़ाते रहे, वो नॉर्मल डिलीवरी का ढोंग करती रही
लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले से स्वास्थ्य व्यवस्था को कलंकित करने वाली एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। यहाँ नौरंगाबाद रोड स्थित सलेमपुर कोन पॉलिटेक्निक के पास अवैध रूप से संचालित 'जानकी हॉस्पिटल' में कथित लापरवाही और अप्रशिक्षित स्टाफ की मनमानी के कारण एक नवजात शिशु की मौत हो गई। सूत्रों का दावा है कि यह अस्पताल बिना किसी वैध रजिस्ट्रेशन के धड़ल्ले से चलाया जा रहा था और यहाँ कोई डिग्री धारक डॉक्टर मौजूद नहीं था।तड़पता रहा मरीज, रेफर करने को राजी नहीं हुए संचालक,पीड़ित पिता जितेंद्र सिंह (निवासी ग्राम सिरैचा, थाना खीरी) ने बताया कि उन्होंने प्रसव पीड़ा होने पर अपनी पत्नी को जानकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। आरोप है कि अस्पताल में मौजूद तथाकथित स्टाफ (बेजोड़) बिना किसी विशेषज्ञ डॉक्टर के करीब 5 घंटे तक जबरन नॉर्मल डिलीवरी कराने की कोशिश करती रही।परिजनों का आरोप है कि इस दौरान प्रसूता दर्द से बुरी तरह तड़पती रही। गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजनों ने अस्पताल स्टाफ के आगे हाथ-पैर जोड़े और गिड़गिड़ाते हुए कहा, "हमारे मरीज की हालत बिगड़ रही है, आप डिस्चार्ज (भर्ती काट) कर दीजिए, हम किसी दूसरे बड़े अस्पताल में ले जाएंगे। आप न तो ऑपरेशन कर रही हैं और न जाने दे रही हैं।" लेकिन अस्पताल प्रबंधन अपनी जिद पर अड़ा रहा, जिसका खामियाजा आखिरकार एक मासूम को अपनी जान देकर भुगतना पड़ा।डीएम और सीएमओ से फोन पर शिकायत, जांच के आदेश,शिशु की मौत से आक्रोशित और टूटे हुए पिता जितेंद्र सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष गुप्ता से फोन पर संपर्क कर आपबीती सुनाई। पीड़ित ने अवैध अस्पताल संचालक और दोषी स्टाफ के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।प्रशासन ने मामले को बेहद संज्ञान में लेते हुए तत्काल जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की एक विशेष टीम अस्पताल का औचक निरीक्षण करने और साक्ष्य जुटाने के लिए मौके पर रवाना हो चुकी है।इस घटना ने एक बार फिर खीरी में कुकुरमुत्ते की तरह फैल रहे बिना रजिस्ट्रेशन वाले फर्जी अस्पतालों और झोलाछाप डॉक्टरों के आतंक को उजागर कर दिया है, जो चंद रुपयों के लिए लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं।
पहले से भी चर्चा में है हॉस्पिटल
आपको बता दें कि मोहल्ला प्रकाश नगर सैधरी के रहने वाले पत्रकार आशीष गुप्ता ने स्वास्थ्य मंत्री को शिकायत भेज कर उपरोक्त हॉस्पिटल पर कार्रवाई करने की मांग की गई है भेजे गए शिकायत पत्र में कहा है कि उन्होंने 15 अगस्त के मौके पर शुभकामना संदेश लेने के लिए गए थे जहां मौजूद तथा कथित स्टाफ और संचालिका सहित सात आठ लोगों द्वारा उनके साथ मारपीट की गई जिसमें उन्हें गंभीर छोट आई,पीड़ित की शिकायत पर थाना कोतवाली सदर में मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है पीड़ित पत्रकार आशीष गुप्ता का कहना है कि उपरोक्त अस्पताल तथाकथित डॉक्टर के संरक्षण में चल रहा है जिसमें कोई भी योग्य डॉक्टर नहीं है अस्पताल को तत्काल सील कराया जाना जनहित में आवश्यक है।































Comments