कृषक भारती सेवा केंद्र महेवागंज की तरफ से विशाल भंडारे का आयोजन
लखीमपुर खीरी Aug 17, 2026 at 06:20 PM , 13हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद, भक्तिमय वातावरण रहा
कृषक भारती सेवा केंद्र महेवागंज की तरफ से विशाल भंडारे का आयोजन
केंद्र प्रभारी विशाल सिंह के नेतृत्व में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
लखीमपुर-खीरी।जनपद लखीमपुर खीरी स्थित निघासन रोड पर स्थित कृषक भारती सेवा केन्द्र महेवागंज मे सावन मास के तृतीय सोमवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमे क्षेत्र से जुड़े सैकड़ो भक्तों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया बता दें कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी केंद्र प्रभारी विशाल सिंह के नेतृत्व मे भव्य आयोजन किया गया आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।
भंडारे के दौरान श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद एवं भोजन की विशेष व्यवस्था की गई। आयोजन स्थल पर भक्तिमय वातावरण बना रहा और लोगों ने उत्साहपूर्वक भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। आयोजकों की ओर से श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने तथा आयोजन की शोभा बढ़ाने में सहयोग करने की अपील की गई थी।
केंद्र प्रभारी विशाल सिंह ने कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों का उद्देश्य समाज में सेवा, सहयोग और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।विशाल भंडारे के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की सहभागिता देखने को मिली। आयोजन को लेकर क्षेत्रवासियों में भी उत्साह रहा।केन्द्र प्रभारी विशाल सिंह ने यह भी बताया कि भंडारे में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त प्रसाद की व्यवस्था की गई है। बड़ी संख्या में भक्त उत्साह के साथ प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह भंडारा प्रभु इच्छा तक चलता रहेगा। मंदिर परिसर में पूरे दिन भक्तिमय माहौल बना रहा।
मास्टर किराना स्टोर द्वारा महेवागंज रोड पर विशाल भंडारे का आयोजन कराया गया जिसमें हजारों लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। मास्टर किराना स्टोर के प्रोप्राइटर सुनील कुमार वर्मा द्वारा जानकारी दी गई कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों कांवरिया भक्तों और स्थानीय शिव भक्तो ने विशाल भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।































Comments