फिर बने दीपक मिश्रा अध्यक्ष, शिवम बरनवाल को चुना मंत्री,

लखीमपुर खीरी , 15

विश्वकांत त्रिपाठी 

       पलिया कलां लखीमपुर खीरी।उत्तर प्रदेश बेसिक हेल्थ वर्कर्स एसोसिएशन जनपद शाखा लखीमपुर खीरी का द्विववार्षिक अधिवेशन में रविवार को एएनएम ट्रेंनिंग सेंटर सभागार लखीमपुर खीरी में पर्यवेक्षक श्री मनोज कुमार सरोज, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी व चुनाव अधिकारी महंत सिंह अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद लखीमपुर खीरी की देखरेख में संपन्न हुआ। 
      जिसमें सर्वसम्मति से तीसरी बार दीपक मिश्रा को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया, मंत्री पद पर शिवम बरनवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष अजय वर्मा, कोषाध्यक्ष अक्षय पोरवाल, संप्रेक्षक संजय वर्मा को भी निर्विरोध चुना गया। उपरोक्त सभी पदाधिकारियों के निर्विरोध निर्वाचित होने पर संगठन के समस्त सदस्यों में हर्ष व्याप्त है सभी ने एक दूसरे को बधाई प्रेषित की।
दीपक मिश्रा ने तीसरी बार निर्विरोध निर्वाचित होने पर समस्त सदस्यों स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं स्वास्थ्य पर्यवेक्षक पुरुष /महिला को धन्यवाद दिया उन्होंने कहा वह सदस्यों व संगठन के हित के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा।

Related Articles

Comments

Back to Top