सुभाष वादी संगठन ने रोष प्रकट किया नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किये जाने की घटना

लखीमपुर खीरी , 15

लखीमपुर खीरी। पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित न्यू अली नगर तिराहे पर स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किये जाने की घटना एवं पश्चिम बंगाल के शीर्षस्थ भाजपा नेता प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य एवं राज्य सभा सांसद सदस्य नगेंद्र राय उर्फ अनन्त महराज को नेता जी विरोधी टिप्पणी पर सुभाष वादी संगठनों ने रोष प्रकट किया हैऔर कटु निंदा की है। अखिल भारतीय सुभाष वादी जनता के जिला संयोजक वरिष्ठ सुभाष वादी विद्यासागर शर्मा, नरेंद्र अग्रवाल, चैतन्य भारतीय एवं राम सरन बर्मा सीतापुर,कुमुदेश शंकर शुक्ल सभासद सचिव सुभाष सेवा समिति, श्री वेदमाता गायत्री प्रचार समिति के संस्थापक अध्यक्ष पं राजेश दीक्षित आदि ने इन नेताओं के वयान उनकी हीन नीच मानसिकता के प्रतीक बताया है। सभी ने नेता जी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई किए जाने को पश्चिम बंगाल सरकार से मांग की है।देश कभी भी नेता जी और आजाद हिंद फौज के बलिदानी इतिहास को नहीं भूल सकता है। नेता जी का अपमान देश का अपमान है। सभी संगठनों ने इन भाजपा नेताओं से अपने बयान वापस लेने एवं माफी मांगने की मांग की है। अन्यथा उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई किए जाने को प्रदेश सरकार से कहा है। एक अन्य समाचार पत्र के अनुसार पश्चिम बंगाल सरकार ने सांसद सदस्य अनन्त महराज को प्रदत्त वंग विभूषण सम्मान तत्काल प्रभाव से वापस ले लिया है।

Related Articles

Comments

Back to Top