करसौर बंधे पर बसे कटान पीडितों के साथ रेडक्रॉस ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

लखीमपुर खीरी , 18

जाना हालचाल,खाद्य सामाग्री के साथ बुजुर्गों को वितरित की दवाइयां 

लखीमपुर खीरी।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रेडक्रॉस खीरी द्वारा ब्लॉक बिजुवा के कटान पीडितों की वस्तु स्थिति की जानकारी ली गईं एवम करसौर बंधे पर बसे लगभग 120 परिवारों से उनकी समस्याओं जरूरतों के बारे में पूछा गया, लाइट पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं से रहित बंधे पर बसे पीड़ितो ने अपनी समस्याओं को रेडक्रॉस टीम से सांझा किया।डा रवींद्र नाथ सभापति रेडक्रॉस खीरी द्वारा महिलाओं एवम बुजुर्गों से उनकी स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में जानकारी ली उचित परामर्श के साथ जरूरत संबंधी दवाइया वितरित की।
     रेडक्रॉस टीम द्वारा कटान पीडित परिवारों एवम बच्चों के साथ हर्षौल्लास से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया उन्हें स्वतंत्रता दिवस के महत्व और स्वतंत्रता के लिए बलिदान हुऐ शहीदों के बारे में बताया गया, उपस्थित सभी बच्चों को बिस्किट टॉफी वितरित की गई।
 कार्यक्रम में डा रवींद्र शर्मा, सचिव आरती श्रीवास्तव, पत्रकार नागेंद्र प्रताप शुक्ल, समाजसेवी सोनू, प्रबंध समिति सदस्य अनुराग सक्सेना, वीरेंद्र सिंह, बबिता सक्सेना, स्वयंसेवी सुनीता सिंह, अमरनाथ शुक्ला, हीरांगिनी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top