शंकर सिंह चौहान विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

लखीमपुर खीरी , 31

लखीमपुर खीरी। विकास क्षेत्र फूलबेहड़ के सैदीपुर में शंकर सिंह चौहान विद्या मंदिर में स्वतंत्रता दिवस पर समाजसेवी रजनीकांत तिवारी ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि इस विद्यालय को शंकर सिंह चौहान ने गरीब बच्चों के लिए विद्यालय चलाया था जिससे कि क्षेत्र के गरीब बच्चे पढ़ लिख कर अपना भविष्य सुधार सकें। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधान अध्यापिका कविता सिंह ने बताया कि यह विद्यालय हमारे पुरखों के द्वारा खोला गया था जिसको हम लोग चलाने का प्रयास कर रहे हैं ताकि बच्चे पढ़ लिख कर महान बन सके। दिलीप कुमार सिंह प्रधान अध्यापक ने आजादी के बारे में बताया कि मेरे देश के महान सपूतों ने अपनी जान देकर के हम लोगों को आजादी दिलाई है परंतु हम लोग आपस में जातिवाद का ढोंग कर लड़ रहे हैं हम लोगों को एकजुट होकर के अपने-अपने कार्य करने चाहिए तथा अमर सपूतों के बलिदान को कभी भी भूलना नहीं चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक कृपा शंकर शर्मा योगेंद्र तिवारी अम्बरीष दीक्षित शैलेंद्र सिंह अंजली सिंह शिप्रा मिश्रा अनीता यादव ने भी आजादी के बारे में छात्रों को बताया तथा सोहनलाल गौतम ने भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया इस अवसर पर क्षेत्र के अन्य कई लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top