सनातन धर्म सरस्वती शिशु मन्दिर में मनाया गया ‘भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस दी गई शहीदों को श्रद्धांजलि
लखीमपुर खीरी Aug 14, 2026 at 06:20 PM , 12लखीमपुर खीरी।विद्या भारती से संबद्ध स्थानीय विद्यालय सनातन धर्म सरस्वती शिशु मन्दिर, मिश्राना में दिनांक 14 अगस्त 2026 दिन शुक्रवार को भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस अत्यंत भावुक और गरिमामय माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की विधि-विधान से आराधना और वन्दना के साथ हुआ।वन्दना स्थल पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम की रूपरेखा और भूमिका विद्यालय के प्रथम सहायक आचार्य ज्ञानेंद्र कुमार बाजपेई ने रखी। उन्होंने उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं और शिक्षक शिक्षिकाओं को इस दिवस की महत्ता से परिचित कराया।विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती हीरा सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, "देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2021 में यह घोषणा की थी कि हर साल 14 अगस्त को 'भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' के रूप में मनाया जाएगा।" उन्होंने आगे कहा कि इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को विभाजन के उस भयानक दर्द और त्रासदी की याद दिलाना है। साथ ही, उन लाखों निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि देना है जिन्होंने विभाजन का दंश सहा और अपनी जान गंवाई। यह दिन हमें देश में एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता बनाए रखने का संदेश देता है।इस अवसर पर विद्यालय की आचार्या श्रीमती पूजा मिश्रा ने देश की स्वाधीनता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को नमन किया। उन्होंने अपने संबोधन में अंग्रेजों की 'फूट डालो और राज करो' की कुटिल कूटनीति पर प्रकाश डाला, जिसके कारण अंततः अखंड भारत का विभाजन हुआ और पाकिस्तान का जन्म हुआ। उन्होंने विभाजन के समय विस्थापित हुए लोगों की पीड़ा को अत्यंत भावुक शब्दों में व्यक्त किया।इस संवेदनशील और राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त आचार्य परिवार, कर्मचारी गण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने मौन रखकर विभाजन की त्रासदी में मारे गए लोगों को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।































Comments