9 वर्षीय बच्ची कांवड़िया के मददगार बने अरविंद कुमार फौजी, तेज बुखार से पीड़ित बीमार बच्ची को सीएचसी में कराया भर्ती

लखीमपुर खीरी , 13

गोला गोकर्णनाथ खीरी, थाना फरधान क्षेत्र के गांव मूड़ा बुजुर्ग निवासी कोमल (9) पुत्री रामगोपाल गिरि अपनी दादी के साथ सरयू नदी शारदानगर से गोला शिवमंदिर में कांवड़ लेकर आरही थी। जत्थे संग आयीं कोमल की रास्ते में अचानक तबियत बिगड़ गई, साथी कांवड़ियों ने कोमल को अस्थायी पुलिस चौकी केशवापुर में अरविंद कुमार फौजी से मदद मांगी। अरविंद फौजी ने बिना समय गंवाए अपनी निजी गाड़ी से पोती कोमल व दादी विमला को गोला सीएचसी में भर्ती कराया। कस्बे वासियों के अनुसार इसी तरह के कार्यों की वजह से अरविंद कुमार फौजी को विभाग द्वारा पांचवें वर्ष भी केशवपुर में तैनात किया है।

Related Articles

Comments

Back to Top