विद्यालय जा रही बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास घटना के बाद मौके पर पहुची नीमगांव पुलिस ने दुष्कर्मी को किया गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी , 14

गोला गोकर्णनाथ खीरी। थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव निवासनी एक 11 वर्षीय कक्षा 6 की बालिका जो सुबह लगभग साढे सात बजे प्रत्येक दिन की भांति अपने निकटवर्ती गांव बेला बोझी पढने के लिये जा रही थी।
बताया जाता है कि इसी बीच बेलाबोझी निवासी जीतू रंजीत उर्फ पुत्र ओम प्रकाश भार्गव जो कि पहले से घात लगाये गन्ने के खेत मे बैठा था,जैसे ही बालिका स्कूल जाने के लिये गोला सिकंदराबाद हाईवे पर चढी बैसे ही युवक ने दबोच लिया,और सडक के नीचे बनी पुलिया के नीचे दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा लेकिन लडकी ने इसका विरोध किया जिसके चलते लडकी के शरीर पर काफी छोटे आई है, लडके के चंगुल से छूटते ही लडकी ने शोर मचा दिया तो सडक पर जा रहे लोगो ने उसको बचाया,जिसका फायदा उठाते हुये युवक वहां से भाग निकला।
इधर स्कूल जाकर बच्ची ने सारी घटना स्कूल की इंचार्ज प्रधानाचार्य प्रीती गुप्ता को बताई तो प्राचार्य ने फौरन ही डायल 112 को सूचित करते हुये थानाध्यक्ष नीमगांव को भी सूचित किया,जिसके पश्चात मौके पर पहुचे ग्राम प्रधान मनोज वर्मा मे चौकी इंचार्ज नीमगांव को भी घटना की जानकारी देकर उच्च अधिकारियो को अवगत कराया गया, इधर कुछ ही देर मे घटनास्थल पर अपने दलबल के साथ पहुचे सिकंदराबाद चौकी इंचार्ज राम गौरब ने भाग रहे युवक को पकडने मे महारत हासिल की,
ग्राम प्रधान ने लडकी के परिजनो के साथ थाना नीमगांव पहुचे वहां पर बालिका का चिकित्सीय परीक्षण करने के पश्चात संगीन धाराओ मे मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

थानाध्यक्ष नीमगांव प्रवीर गौतम ने बताया कि लडकी का मेडिकल करा कर सुसंगत धाराओ मे मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
अभियुक्त को पुलिस की सक्रियता के चलते पकड लिया गया है।

Related Articles

Comments

Back to Top