ग्रामीणों का विश्वास और सहयोग लिखेगा भविष्य के विकास की पटकथा, डॉक्टर कौशल वर्मा, गुजारा,जौहरा, रूरा, अलीगंज में किया जनसम्पर्क,
लखीमपुर खीरी Aug 13, 2026 at 06:33 PM , 20गोला गोकर्णनाथ खीरी, 139 गोला विधानसभा क्षेत्र में सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से क्षेत्र के भ्रमण पर निकले सनशाइन हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर के संचालक एवं भाजपा नेता डॉक्टर कौशल वर्मा ने बिजुआ इलाके के गांव गुजारा,जौहरा, रूरा, अलीगंज में ग्रामीणों से मुलाकात की है। मुलाकात के दौरान स्थानीय एवं क्षेत्रीय समस्याओं जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर बात की,गांव स्तर पर डॉक्टर को अपने बीच पाकर ग्रामीणों ने उनको जमीन से जुड़े कुशल मसीहा के रूप में स्वीकार किया। डॉक्टर ने अपना स्नेह विश्वास और आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि ग्रामीणों का मिल रहा विश्वास और सहयोग भविष्य के विकास की लिखेगा पट कथा। बिजली,पानी,सड़क, चिकित्सा जैसी बुनियादी विकास से जुड़े विभिन्न विषयों व जनकल्याण के मुद्दों पर सुझाव साझा किये। उन्होंने अवसरवादी राजनीति को पीछे छोड़ते हुए शहर के लग्जरी जीवन से निकलकर शहर की तंग गलियों और गांव के गलियारों पर दस्तक देना ही अपनी सच्ची सेवा का हिस्सा माना है। उनका कारवां दिनों दिन बढ़ रहा है। डॉक्टर के द्वारा वर्षों से शोषित पीड़ित वंचित के लिए किए जा रहे विभिन्न प्रकार के सेवा कार्यों से उन्होंने अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है। सेवा को अपना कर्तव्य बताते हुए वंचितों की आवाज बनकर काम करने का संकल्प लिया है। इस मौके पर सम्मानित ग्रामीण जन एवं डॉक्टर टीम के लोग मौजूद रहे।































Comments