पलिया में भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर

लखीमपुर खीरी , 13

पलियाकलां (खीरी)। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा के तत्वावधान में गुरुवार को नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा नगर अध्यक्ष उदयवीर सिंह के नेतृत्व में निकली यात्रा में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और नगरवासियों ने हिस्सा लिया। हाथों में तिरंगा लिए लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाए, जिससे पूरा नगर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र शुक्ला ने श्रद्धेय राम चरण शाह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। यात्रा स्टेशन रोड, दुधवा रोड, पुराना अस्पताल रोड, नगरपालिका रोड और मालगोदाम रोड होते हुए वापस राम चरण शाह की प्रतिमा स्थल पर पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। मार्ग में जगह-जगह नगरवासियों ने यात्रा का स्वागत किया।
ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र शुक्ला ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। ऐसे आयोजन राष्ट्रप्रेम, एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं। भाजपा नगर अध्यक्ष उदयवीर सिंह ने यात्रा में शामिल नगरवासियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि लोगों का उत्साह राष्ट्रप्रेम और तिरंगे के प्रति सम्मान को दर्शाता है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद प्रतिनिधि दीपक तलवार, भाजपा नेता रवि गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि वरुण गुप्ता, पूर्व नगर अध्यक्ष आरडी राय, श्याम आनंद, राजीव शुक्ला, विजय गुप्ता, वरुण मिश्रा, आशुतोष शुक्ला, मनोज गुप्ता, राजकुमार श्रीवास्तव, दिनेश दिवाकर, राजीव गुप्ता, घनश्याम श्रीवास्तव, रघुनाथ राठौर, आशीष अग्निहोत्री, देवेंद्र अरोड़ा, आरती वर्मा, सर्वेश यादव, अतुल वर्मा, सतीश कनौजिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नगरवासी मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top