विभिन्न मांगों व समस्याओं के समाधान को प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन दिया
लखीमपुर खीरी Aug 13, 2026 at 06:05 PM , 48विश्वकांत त्रिपाठी
पलिया कलां लखीमपुर-खीरी। गुरुवारको विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा व भाकपा माले के राष्ट्रीय आह्वान के तहत तहसील पलिया में धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम पलिया को सौंपा गया।
ज्ञापन में मांग किया गया कि कानून के तहत सभी ग्रामीणों के जाब कार्ड बनाए जाएं, उनको कम दिया जाएं,पूरे देश में एक समान मजदूरी तय की जाए,जो 729 रुपए दैनिक से कम न हो,सभी आवास विहीन की सूची जारी करते हुए उनको आवास दिया जाए,तथा आवास के लिए 7लाख रु दिए जाए,उत्तर प्रदेश दिल्ली,पंजाब,कर्नाटक एवं तमिलनाडु की भांति 200 यूनिट बिजली फ्री दी जाए, गन्ना किसानों का वाकया तुरंत भुगतान कराया जाए।
धरने को संबोधित करते हुए भाकपा माले की केंद्रीय कमेटी सदस्य कामरेड कृष्णा अधिकारी ने कहा कि हाल ही में जारी कई अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय सेव रिपोर्ट से स्पष्ट हुआ है कि भारत में असमानता बहुत बढ़ी है मानव विकास सूचकांक (भूख ,गरीबी ,शिक्षा, स्वस्थ और लोकतांत्रिक अधिकारों के मामले में )भारत सौवें स्थान के बाद आता है। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के गरीबों की आय चौतरफा घटी है,महंगाई बढ़ी है,इसके अनुपात में मजदूरी नहीं बढ़ी है, लिहाजा 70 प्रतिशत ग्रामीण गरीब और किसान कर्ज में डूबे हुए हैं।
भा.क.पा माले की वरिष्ठ नेता,अखिल भारतीय किसान महासभा के उपाध्यक्ष कामरेड कमलेश राय ने कहा कि भाजपा ने वादा किया था कि जहां झोपड़ी वहीं मकान आज ठीक उल्टा कर रही है अब सरकार जहां झोपड़ी वहीं बुलडोजर चला रही है। इसलिए पीढ़ियों से जमीन पर काबिज किसानों को वन भूमि के नाम पर उजड़ने की साजिश रची जारही है ।वनाधिनियम 2006 लागू नहीं किया जा रहा है, उन्होंने कहा खेती लगातार घाटे में जारी है ,किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है , सिंचाई के लिए महंगी डीजल ने किसानों की कमर तोड़ दिया है उस पर गन्ने का भुगतान न मिलने से किसानों के सामने संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि छात्र नौजवानों की तरह अब किसान मजदूरों का राष्ट्रव्यापी आंदोलन होगा ।
अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोशिएसन (एपवा) के जिला अध्यक्ष कामरेड आरती राय ने कहा कि योगी -मोदी की भा ज पा सरकार अब सत्ता में बने रहने का नैतिक हक खो दिया है इन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। इस सरकार से जनता को झूठे वायदे और लोकतांत्रिक अधिकारों पर दमन के अलावा कुछ नहीं मिला ।उन्होंने कहा गैस सिलेंडर के कीमत बढ़ने और सब्सिडी खत्म होने से उज्वला योजना धोखा साबित हुई, महंगाई लगातार बढ़ती जा रही हैं, खाने पीने की समान से लेकर शिक्षा , चिकित्सा सभी गरीबों के पहुंच से बाहर होते जा रहे है,यूवा शिक्षा और रोजगार मांग रहे सरकार छात्रों व युवाओं पर बर्बर दमन ढा रही हैं। महिला आरक्षण बिल को लागू करने से भाग खड़ी इस सरकार को आंदोलन के बल पर उखाड़ फेंका जाएगा। धरने को भाकपा माले के बरिष्ठ नेता कामरेड रंगीलाल,भूत पूर्व प्रधान लल्लन गौड़, कमरुद्दीन कादरी, छात्र नेता मनीष शाक्य, अर्थ रामदयाल वर्मा, तथा आइसा के संयोजक सुरेश आदि ने संबोधित किया और अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा के नौजवान नेता रवि प्रताप ने सभा का संचालन किया।
सभा में हरि नाथ, रिखिन देव जी, रायबहादुर, रामनरेश, राजू कश्यप,लालिता देवी आदि दर्जनों लोग उपस्थित रहे।































Comments