नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने सुनीं जनसमस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश
लखीमपुर खीरी Aug 12, 2026 at 06:30 PM , 18लखीमपुर-खीरी, 12 अगस्त 2026। नगर पालिका परिषद, लखीमपुर-खीरी में आयोजित जनसुनवाई में नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में जलकल, निर्माण, लाइट, साफ-सफाई, अतिक्रमण तथा गृहकर-जलकर से संबंधित कुल 24 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें पानी के कनेक्शन, नाली व सड़क निर्माण/मरम्मत, स्ट्रीट लाइट, सफाई, अवैध कब्जे व निर्माण तथा गृहकर-जलकर से संबंधित शिकायतें प्रमुख रहीं।
अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने अधिकारियों को मौके का निरीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई करने और शिकायतों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगरवासियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान नगर पालिका की प्राथमिकता है।
इस अवसर पर जेई (सिविल) समरा सईद, जेई (जलकल) जितेन्द्र, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक विशाल शुक्ला व मुरारी लाल, लिपिक देवशीष मुखर्जी, अभय सक्सेना, निर्माण लिपिक यतेंद्र बहादुर तथा सर्वेयर अमित सोनी सहित नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।































Comments