बिना परमिट स्कूल बस सीज कार्रवाई के दौरान मौके से चालक फरार

लखीमपुर खीरी , 19

मोहम्मदी खीरी। मोहम्मदी में प्रवर्तन विभाग ने बिना परमिट संचालित हो रही पीबी इंटर कॉलेज की एक स्कूल बस को सीज कर दिया जांच के दौरान दस्तावेजों में आवश्यक परमिट न मिलने पर प्रवर्तन अधिकारी पीटीओ डॉ कौशलेंद्र यादव ने बस को सीज करने के आदेश दिए कार्रवाई शुरू होते ही बस चालक मौके से फरार हो गया  
सीज की गई बस को मंडी परिसर तक ले जाने के लिए पीटीओ ने अपनी निजी कार से बस को बांधकर खींचा और उसे मंडी तक पहुंचाया पीटीओ डॉ कौशलेंद्र यादव ने बताया कि स्कूल बसों के संचालन को लेकर अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम में यह कार्रवाई की गई  
बिना परमिट स्कूल बस के सड़क पर चलने से परिवहन नियमों के पालन पर सवाल उठ रहे हैं वहीं कार्रवाई के दौरान चालक के फरार होने को लेकर भी चर्चा हो रही है विभाग ने कहा है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Comments

Back to Top