दुधवा में धूमधाम से मनाया गया विश्व हाथी दिवस गजराजों को खिलाई गई फल सब्जियों की खास दावत

लखीमपुर खीरी , 17

लखीमपुर खीरी। दुधवा टाइगर रिजर्व में विश्व हाथी दिवस पर हाथियों के संरक्षण और देखभाल को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए दक्षिण सोनारीपुर रेंज के सलूकापुर हाथी कैंप में मुख्य वन संरक्षक एवं फील्ड डायरेक्टर डॉ एच राजामोहन की मौजूदगी में गजराजों को उनकी पसंदीदा फल सब्जियां और पौष्टिक आहार परोसे गए इस दौरान हाथियों को गन्ना लौकी कद्दू कटहल मक्का खीरा ककड़ी केला गुड़ और चना खिलाया गया  
वन विभाग के अनुसार दुधवा में इस समय 25 राजकीय हाथी हैं जिनमें लाडली मशक्कली भवानी और दुर्गा पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र हैं इसके साथ ही रिजर्व क्षेत्र में 125 से अधिक जंगली हाथी भी विचरण करते हैं दुधवा की बेलरायां दक्षिण सोनारीपुर और पर्यटन रेंज में भी हाथी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए  
कार्यक्रम में वन्य जीव प्रतिपालक महावीर सिंह एसडीओ दीपक कुमार पाण्डेय क्षेत्रीय वन अधिकारी अखिलेश कुमार शर्मा उप क्षेत्रीय वन अधिकारी सुरेंद्र कुमार और पशु चिकित्सक डॉ मोहम्मद तलहा समेत वन विभाग और विश्व प्रकृति निधि के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे अधिकारियों ने कहा कि हाथियों के संरक्षण के लिए सामुदायिक भागीदारी जरूरी है और उनके प्राकृतिक आवास को सुरक्षित रखना हमारी प्राथमिकता है।

Related Articles

Comments

Back to Top