जिला अस्पताल में व्यवस्था पर विधायक ने जताई नाराजगी इमरजेंसी में लापरवाही के आरोप

लखीमपुर खीरी , 21

लखीमपुर खीरी। ओयल स्थित जिला अस्पताल में मंगलवार देर रात भाजपा विधायक योगेश वर्मा इमरजेंसी सेवाओं को लेकर नाराज हो गए जानकारी के अनुसार भाजपा के पूर्व मंडल महामंत्री सर्वेश कुमार का बेटा सड़क हादसे में घायल होने के बाद उपचार के लिए अस्पताल लाया गया था आरोप है कि इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने मरीज को समय पर नहीं देखा विधायक के अनुरोध के बाद भी इलाज में देरी होने पर विधायक ने नाराजगी जताते हुए कहा कि सरकार सुविधाएं देने का दावा करती है लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति अलग है  
मामले की सूचना मिलते ही प्रभारी सीएमएस मौके पर पहुंचे और विधायक को समझाकर मामला शांत कराया विधायक ने डीएम और सीएमओ से फोन पर बात कर संबंधित डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की अस्पताल प्रशासन ने पूरे प्रकरण की जांच कराने और इमरजेंसी में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Comments

Back to Top