जिम सेंटरों में उड़ रही मानकों की धज्जियां
लखीमपुर खीरी Aug 12, 2026 at 06:12 PM , 18लखीमपुर खीरी। शहर में पिछले कुछ समय से जिम सेंटरों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है इन केंद्रों में सुबह के समय बड़ी संख्या में युवतियां कसरत सीखने पहुंच रही हैं लेकिन कई जगहों पर अनुशासन और सुरक्षा के मानकों को लेकर सवाल उठ रहे हैं कुछ जिम में लड़के और लड़कियों के एक साथ अभ्यास कराने की शिकायतें सामने आई हैं
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई जिम सेंटरों में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं और महिला ट्रेनर की व्यवस्था भी नहीं है कुछ केंद्र देर रात तक संचालित हो रहे हैं जिससे आसपास के क्षेत्र में माहौल ठीक नहीं रह पा रहा है इसी कारण विभिन्न सामाजिक संगठनों ने जिम में नियमों का कड़ाई से पालन कराने की मांग की है
फिटनेस एसोसिएशन ने मांग की है कि युवतियों के लिए अलग समय स्लॉट महिला ट्रेनर की तैनाती और ड्रेस कोड लागू किया जाए ताकि केंद्रों का माहौल बेहतर बना रहे विशेषज्ञों का मानना है कि फिटनेस के साथ सामाजिक मर्यादा और सुरक्षा का ध्यान रखना भी जरूरी है
स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने भी जिम में साफ सफाई और उपकरणों के नियमित सैनिटाइजेशन पर जोर दिया है उनका कहना है कि पर्याप्त जगह वेंटिलेशन और प्रशिक्षित ट्रेनर की व्यवस्था हर जिम में होनी चाहिए
लोगों से अपील की गई है कि वे किसी भी जिम सेंटर में प्रवेश से पहले लाइसेंस और सुरक्षा व्यवस्था अवश्य देखें ताकि फिटनेस के साथ अनुशासन भी बना रहे।































Comments