कांवड़ियों की बस पलटी एक की मौत आठ गंभीर एनएच 30 पर तड़के हुआ हादसा हरिद्वार से अयोध्या जा रहे थे श्रद्धालु

लखीमपुर खीरी , 16

( सुनहरा )

लखीमपुर खीरी। जनपद में बुधवार तड़के राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर कांवड़ियों से भरी डबल डेकर स्लीपर बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई हादसा उचौलिया थाना क्षेत्र में उचौलिया गुरुद्वारे के पास शारदा नहर के किनारे हुआ बस में बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के करीब 73 श्रद्धालु सवार थे जो हरिद्वार से गंगाजल लेकर अयोध्या में जलाभिषेक करने जा रहे थे  
श्रद्धालुओं के अनुसार तड़के करीब साढ़े तीन बजे बस उचौलिया गुरुद्वारे के पास पहुंची थी इसी दौरान चालक को झपकी आ गई और बस की रफ्तार भी अधिक बताई जा रही है नियंत्रण छूटते ही बस सड़क से नीचे उतरकर खाई में पलट गई बस पलटते ही अंदर सो रहे श्रद्धालुओं में चीख पुकार मच गई कई लोग सीटों और लोहे के हिस्सों के बीच फंस गए सूचना मिलते ही सेवा का जुनून टीम गुरुद्वारा कमेटी के सदस्य और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे उचौलिया थाना अध्यक्ष अवधराज सिंह सेंगर भी पुलिस टीम के साथ पहुंचे एनएचएआई की टीम ने भी बचाव कार्य में हाथ बंटाया पुलिस और ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद बस की खिड़कियों से यात्रियों को बाहर निकाला और एक एक कर एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया  अस्पताल में इलाज के दौरान हरिशंकर लाल यादव 50 की मौत हो गई उनकी मौत की खबर से साथी श्रद्धालुओं में मातम छा गया गंभीर रूप से घायल आठ लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद शाहजहांपुर रेफर किया गया रेफर किए गए लोगों में लांभा देवी 50 सरल मेहता 45 सुखदेव दास 65 सूगी देवी 35 हीरालाल 65 सुशीला देवी 60 सुगाता देवी 50 और चालक सलाउद्दीन 43 शामिल हैं  हादसे में करीब 30 अन्य श्रद्धालुओं को भी चोटें आईं इनका पलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज किया गया घायलों में लालमती सुंगति लालजी लावन्ती देवी बसन्ती देवी रोकवा कुमारी गीता देवी धीरज कुमार होरीलाल और मनोज समेत कई लोग शामिल हैं पुलिस ने बताया कि सभी श्रद्धालु बिटिया गांव पश्चिमी चंपारण के रहने वाले थे और यात्रा के बीच में ही हादसा हो गया मामले की जांच की जा रही है

Related Articles

Comments

Back to Top