महिला कांवड़िये के दो वर्षीय बेटे की हालत बिगड़ने पर अरविंद फौजी बने मददगार सीएचसी में कराया भर्ती

लखीमपुर खीरी , 22

गोला गोकर्णनाथ खीरी। धौरहरा थाना क्षेत्र के गांव महादेव कफारा से गोला शिवमंदिर में कांवड़ लेकर आरहे कांवड़ियों के जत्थे में आयी महिला कावड़िया गेंदा देवी के दो वर्षीय बेटे हिमांशु की अचानक तबियत बिगड़ गई, कांवड़ियों का जत्था केशवापुर में रुका हुआ था, जिसकी भनक पुलिस चौकी केशवापुर मे तैनात  आरक्षी अरविंद कुमार फौजी को लगी, मां गेंदा देवी बिलखने लगी,अरविंद फौजी ने बिना समय गंवाए अपनी निजी गाड़ी से मां-बेटे को गोला सीएचसी पहुंचाया, जहां बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया, गया था, कुछ समय पश्चात उसके स्वास्थ्य मे सुधार होने पर उसकी अस्पताल से छुट्टी भी हो गई, आरक्षी के इस नेक  कार्य की सराहना व उनकी भूरि भूरि प्रहंसा कांवड़िये के साथ कस्बेवासी भी कर रहे हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top