पूरी निष्पक्षता के साथ सम्पन्न कराये सोशल ऑडिट-जिला विकास अधिकारी

लखीमपुर खीरी , 45

लखीमपुर-खीरी, 11 अगस्त। पूरी निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ ग्रामीणों की जन सहभागिता से सोशल ऑडिट की प्रक्रिया को संपन्न कराये।  उक्त उदगार जिला विकास अधिकारी गजेंद्र प्रताप सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि जिला ग्राम्य विकास संस्थान भंसरिया में सोशल आडिट टीम सदस्यों के पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण के उद्घाटन अवसर पर व्यक्त किये। जिला प्रशिक्षण अधिकारी डॉ मनीष चंद्रा ने बताया कि 50-50 सदस्यों के कुल आठ बैच आयोजित किए जाएंगे। प्रथम पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण में विकास खंड बांकेगंज एवं बेहजम के प्रतिभागी शामिल हैं, जिन्हें पांच दिन में मनरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण) तथा राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, वीबी जी राम जी का सोशल ऑडिट विषय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रतिभागियों को एक दिन फील्ड विजिट भी कराया जाएगा। इस अवसर पर संस्थान के वरिष्ठ प्रशिक्षक श्याम किशोर, जिला सोशल ऑडिट कोऑर्डिनेटर दिनेश चंद्र वर्मा, ब्लॉक सोशल ऑडिट कोऑर्डिनेटर योगेंद्र सिंह, अंकुश पाल वर्मा, मास्टर ट्रेनर अशोक सक्सेना व सुरेंद्र कुमार सिंह उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top