सावन के पावन महीने में अलीगंज चौकी प्रभारी संजय पाठक ने नंदी महाराज को खिलाया केला
लखीमपुर खीरी Aug 11, 2026 at 06:05 PM , 30लखीमपुर खीरी। श्रावण (सावन) मास के पवित्र महीने में हर ओर भक्ति का माहौल है। इसी कड़ी में जनपद के अलीगंज क्षेत्र से पुलिस का एक बेहद संवेदनशील और धार्मिक चेहरा सामने आया है, जिसकी चारों तरफ जमकर तारीफ हो रही है। अलीगंज चौकी प्रभारी संजय पाठक ने सावन के पावन अवसर पर नंदी महाराज (बैल) को अपने हाथों से केले का आहार कराया।चौकी प्रभारी द्वारा जीव सेवा और धार्मिक आस्था के इस सुंदर संगम को जिसने भी देखा, वह उनकी प्रशंसा किए बिना नहीं रह सका।संजय पाठक के इस सराहनीय कार्य की वीडियो और तस्वीरें सामने आने के बाद अलीगंज क्षेत्र सहित आसपास के तमाम इलाकों के शुभचिंतक और स्थानीय लोग उनकी खूब सराहना कर रहे हैं।स्थानीय निवासियों का कहना है कि संजय पाठक न केवल कानून व्यवस्था को बनाए रखने में एक कुशल और ईमानदार अधिकारी हैं, बल्कि वे एक बेहद संवेदनशील और अच्छे दिल के इंसान भी हैं। ड्यूटी के साथ-साथ इस तरह जीव सेवा करना उनके उच्च विचारों को दर्शाता है। क्षेत्र में इस समय चौकी प्रभारी संजय पाठक के इस सेवा भाव की चौतरफा चर्चा हो रही है और लोग उनकी जमकर पीठ थपथपा रहे हैं।































Comments