विद्यालय का किया गया औचक निरीक्षण
लखीमपुर खीरी Aug 07, 2026 at 06:57 PM , 17लखीमपुर खीरी।विद्याभारती विद्यालय सनातन धर्म सरस्वती शिशु मंदिर मिश्राना, लखीमपुर-खीरी में दिनांक 07 अगस्त 2026, शुक्रवार को सीतापुर संभाग के संभाग निरीक्षक अवरीश का शुभागमन हुआ। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती हीरा सिंह द्वारा वंदना सभा में आपका स्वागत रोली-चन्दन एवं स्मृति चिह्न के साथ करवाया गया। आपने प्रत्यक्ष कक्षा-कक्षों में जा जाकर आज की परीक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए शिशुओं को परीक्षा में कापियों पर लिखने का सही ढंग बताया तथा पूरे -पूरे अंक लाने की अपील की। इसके साथ ही अपने विद्यालय की अन्य व्यवस्थाओं के साथ-साथ कार्यालय का भी अवलोकन किया। परीक्षा समाप्ति के उपरांत अपने आचार्य परिवार के साथ भी बैठक की। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक रवि भूषण साहनी जी भी उपस्थित रहे।आज की परीक्षा में नामांकित 795 शिशुओं में से 783 शिशु परीक्षा में सम्मिलित हुए।































Comments