जिला अस्पताल में डॉक्टर्स एसोसिएशन ने चलाया तंबाकू विरोधी जागरूकता अभियान

लखीमपुर खीरी , 16

लखीमपुर खीरी।तंबाकू के बढ़ते सेवन और उससे होने वाली गंभीर बीमारियों के प्रति आम जनता को सचेत करने के लिए जिला अस्पताल परिसर में डॉक्टर्स एसोसिएशन द्वारा एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को तंबाकू, गुटखा और अन्य धूम्रपान उत्पादों के जानलेवा दुष्प्रभावों से अवगत कराना तथा उन्हें स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।अभियान के दौरान उपस्थित डॉक्टरों ने अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को बताया कि तंबाकू का सेवन कैंसर, हृदय रोग और सांस की गंभीर बीमारियों का मुख्य कारण है। डॉक्टरों ने लोगों से अपील की कि वे अपने और अपने परिवार के सुरक्षित भविष्य के लिए आज ही इन जानलेवा आदतों को छोड़ें। कार्यक्रम के अंत में सभी को "तंबाकू को ना कहें, स्वस्थ जीवन अपनाएं" का संकल्प दिलाया गया।इस अभियान को सफल बनाने में डॉक्टर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिनमें मुख्य रूप से डॉ. अंशुल गुप्ता (प्रेसिडेंट)डॉ. अरविंद वर्मा (वाइस प्रेसिडेंट)डॉ. विनय उपाध्याय (सेक्रेटरी)डॉ. मनोज शर्मा शामिल रहे।इस पूरे कार्यक्रम के कुशल आयोजन और अभियान को धरातल पर सफल बनाने में डॉ. इंद्रेश रावत की अत्यंत महत्वपूर्ण और सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Comments

Back to Top