गोला के भामाशाह चौक पर स्ट्रीट लाइट लगवाने के लिये दिया ज्ञापन,
लखीमपुर खीरी Aug 07, 2026 at 06:53 PM , 19गोला गोकर्णनाथ खीरी,
वैश्य समाज संगठन उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्ष युवा आदित्य गुप्ता की उपस्थिति तथा नगर अध्यक्ष गोला सुमित गुप्ता के नेतृत्व में युवाओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने एसडीओ गोला को नगर की लखीमपुर रोड पर स्थित दानशिरोमणि श्री भामाशाह चौक पर प्रकाश व्यवस्था के लिए एक विद्युत पोल लगवाए जाने हेतु ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से युवाओं ने मांग की दान शिरोमणि श्री भामाशाह चौक पर सांय काल से ही काफी अंधेरा हो जाता है जिसके कारण राहगीरों को काफी दिक्कत होती है अतः जनहित में वहां पर प्रकाश हेतु पोल लगवाया जाना अति आवश्यक है। ज्ञापन देने वालों में जिला उपाध्यक्ष अनूप गुप्ता,विनय प्रकाश गुप्ता,नगर उपाध्यक्ष अखिलेश जायसवाल,सुधीर गुप्ता,अभिषेक कुमार, शिवम गुप्ता,राजेश जायसवाल,ध्रुव कुमार।आयुष कुमार,शोभित कुमार,सोनी कुमार सहित तमाम युवा साथी उपस्थित रहे।































Comments