सेवा का भाव,त्याग,समर्पण की भावना से जन सम्पर्क में उतरे डॉक्टर कौशल वर्मा, मिल रहा अपार समर्थन,
लखीमपुर खीरी Aug 07, 2026 at 06:52 PM , 18गोला गोकर्णनाथ खीरी, 139 गोला विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीणों से सम्पर्क कर जन विश्वास स्थापित करने के उद्देश्य से क्षेत्र के भ्रमण पर निकले सनशाइन हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर ट्रस्ट के संचालक एवं भाजपा नेता डॉक्टर कौशल वर्मा ने गोला इलाके के ग्राम चठिया,धौरहरा, अहमदनगर,जार में ग्रामीणों से मुलाकात की । मुलाकात के दौरान स्थानीय एवं क्षेत्रीय समस्याओं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर बात की गई। गांव में डॉक्टर को अपने बीच पाकर ग्रामीणों ने संघर्ष में हर सम्भव साथ देने का वायदा किया है। डॉक्टर ने अपना स्नेह विश्वास और आशीर्वाद प्रदान किया। क्षेत्र के बुनियादी विकास, जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों व जनकल्याण से जुड़े मुद्दों पर सुझाव साझा किये।उन्होंने अवसरवादी राजनीति को पीछे छोड़ते हुए शहर के हाई फाई जीवन से निकलकर शहर की तंग गलियों और गांव के गलियारों पर दस्तक देना ही अपनी सच्ची सेवा का हिस्सा माना है। उनका कारवां दिनों दिन बढ़ रहा है। जो कि लगातार जारी है। डॉक्टर के द्वारा वर्षों से शोषित पीड़ित वंचित के लिए किए जा रहे विभिन्न प्रकार के सेवा कार्यों से उन्होंने अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है। सेवा को अपना कर्तव्य बताते हुए जनता की आवाज बनकर काम करने का संकल्प लिया है। इस दौरान गांवो की देव तुल्य जनता एवं टीम डॉक्टर के लोग मौजूद रहे।































Comments