अपराध संख्या 309/26 के नामजद आरोपी की गिरफ्तारी की मांग

लखीमपुर खीरी , 18

मू.अपराध सं.309/26 अंतर्गत धारा 87,137  के नामजद आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रहीं भीरा पुलिस 


आरोपी व उसके पिता  बना रहे एफ आई आर  वापस लेने का दबाव  मुक़दमा वापस न लेने पर दे रहे जान से मार डालने की धमकी 

लखीमपुर खीरी  मामला थाना भीरा क्षेत्र अंतर्गत एक ग्राम  का है  जहां  पर दबंग किस्म के व्यक्ति करण कुमार ने  नाबालिग लड़की को  बहला फुसलाकर  भगा ले जाने का कृत्य कारीत किया गया  । मामले की जानकारी होने पर थाना भीरा को  तहरीर देकर  रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग की गई। पीड़ित पक्ष की ओर से मिली तहरीर पर भीरा पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है लेकिन आजतक नामजद  आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की जा रहीं है  जिससे हौसले बुलंद  आरोपी  करन कुमार  पुत्र राकेश कुमार व राकेश कुमार  जो आरोपी के पिता है  लगातार  वादी मुकदमा पर  रिपोर्ट वापस लेने का  दबाव बना रहे हैं  अक्सर घर पर आकर भद्दी भद्दी  गालियां देते हैं  और मुकदमा वापस न लेने पर  जान से मार डालने और घर फूंकने की ऐलानिया धमकी   देते हैं।पीड़ित  पप्पू का आरोप है कि  यदि इसको गिरफ्तार नहीं किया गया तो कभी कोई अप्रिय घटना घटित कर देंगे।शिकायत कर्ता का कहना है कि बी.एन. यश  की धारा में  10 साल की सजा का प्राविधान है  और गिरफ्तारी  योग्य धारा होने के बाद  भी गिरफ्तारी न किया जाना   भीरा पुलिस पर लग रहे आरोपियों को संरक्षण देने के आरोपों की पुष्टि होने को काफी है। पीड़ित व्यक्ति ने  मुकदमे के नामजद आरोपी  करन कुमार की तत्काल गिरफ्तारी कराए जाने की मांग की है l

Related Articles

Comments

Back to Top