रोटरी क्लब मंडल अध्यक्ष रो. पूनम गुलाटी का भव्य स्वागत सेवा प्रोजेक्ट्स का हुआ प्रदर्शन
लखीमपुर खीरी Aug 05, 2026 at 06:25 PM , 26लखीमपुर खीरी।
रोटरी क्लब लखीमपुर खीरी (अध्यक्ष रो. अमिताभ निगम एवं सचिव रो. डॉ. अरुण सिंह) तथा रोटरी क्लब लखीमपुर-ज्योत्सना (अध्यक्ष रो. पूनम आगा एवं सचिव रो. शिल्पी) के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य पद ग्रहण एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारीं रोटरी मंडल अध्यक्ष (DG) पूनम गुलाटी का दोनों क्लबों के पदाधिकारियों द्वारा गर्मजोशी से अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर आयोजित समीक्षा बैठक में वर्ष भर चलाए गए विविध जनसेवा प्रोजेक्ट्स का प्रदर्शन एवं वार्षिक कार्यों का ब्योरा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन (Master of Ceremonies) रोटेरियन विमल अग्रवाल द्वारा किया गया।
अन्नपूर्णा रसोई व जनसुविधा प्रोजेक्ट बने मिसाल
समीक्षा के दौरान बताया गया कि क्लब द्वारा निर्धन एवं जरूरतमंदों के लिए नियमित रूप से 'अन्नपूर्णा रसोई' का सफल संचालन किया जा रहा है, जिसके माध्यम से प्रतिदिन 200 से 250 लोगों को मात्र 10 रु. में भरपेट दोपहर का भोजन उपलब्ध कराया जाता है।
शहर के बुनियादी ढांचे एवं जनसुविधाओं को ध्यान में रखते हुए क्लब द्वारा रोटरी चौराहा तथा जीवन मुक्ति स्थल का कायाकल्प कराने के साथ-साथ राहगीरों के लिए शहर के प्रमुख स्थानों पर तीन वाटर कूलर स्थापित किए गए हैं।
दो गरीब छात्राओं को नई लेडीज़ साइकल प्रदान की गईं।
महिला सशक्तिकरण व स्वावलंबन पहल
महिला कैदियों को प्रोत्साहन: सामाजिक सुधार व स्वावलंबन के तहत जेल की महिला कैदियों द्वारा हाथ से बनाए गए सामान की बिक्री की जा रही है। इस बिक्री से प्राप्त होने वाला पूरा मुनाफा सीधे महिला कैदियों को दिया जाता है, जिससे उन्हें आर्थिक संबल मिल रहा है।
चिकित्सा व स्वास्थ्य क्षेत्र में योगदान
स्वास्थ्य एवं आपातकालीन सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से क्लब की ओर से
निम्नलिखित सुविधाएं जनता को समर्पित की गई हैं:
एम्बुलेंस सेवा
डेड बॉडी फ्रीजर
व्हीलचेयर व ऑक्सीजन सिलेंडर
समारोह में प्रमुख जन रहे उपस्थित
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मंडल अध्यक्ष (PDG) रो. सतपाल गुलाटी, पूर्व मंडल अध्यक्ष (PDG) रो. अजय आगा, सहायक मंडल अध्यक्ष (AG) रो. चंद्रशेखर सिंह एवं डीजीआरएच (DGRH) रो. विवेक अग्रवाल उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मंच संचालक रोटेरियन विमल अग्रवाल के साथ रो. गिरधर कपूर, रो. प्रभु प्रकाश अग्रवाल, रो. डॉ. संजय मल्होत्रा, रो. अरुना अग्रवाल, रो. प्रीति सिंह और रो. डॉ. सत्यव्रत निगम रो. वेदव्रत निगम, रो. राजीव टंडन, रो. मधुलिका त्रिपाठी, रो. एच.पी. त्रिपाठी, रो. वासिफ खान, रो. राजीव जौहरी, रो. अमरकांत अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रो. ई. पवन कुमार, रो. एम.एस. बसइया, रो. नरेश अग्रवाल, रो. हुकुम अग्रवाल, रो. पूजा निगम, रो. शैलेंद्र सिंह, रो. संदीप गुप्ता, रो. सीमा अग्रवाल, रो. सुरेश अग्रवाल, रो. तन्मय शेखर सहित दोनों क्लबों के कई सदस्य मौजूद रहे।































Comments