खीरी एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन की वार्षिक बैठक सम्पन्न, डॉ. अरुण सिंह पुनः अध्यक्ष निर्वाचित

लखीमपुर खीरी , 21

लखीमपुर। खीरी एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन की वार्षिक बैठक का आयोजन लखीमपुर स्थित होटल एलीट इन में सम्पन्न हुआ। बैठक में जनपद के विभिन्न एलपीजी गैस वितरकों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान संगठन की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। संगठन द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि इस बैठक में डॉ. अरुण सिंह को पुनः अध्यक्ष, सुधीश वर्मा को सचिव तथा अतुल अग्रवाल को कोषाध्यक्ष के पद पर यथावत बनाए रखा गया। उल्लेखनीय है कि यह पीएसटी (President, Secretary, Treasurer) टीम वर्ष 2018 से लगातार संगठन का सफलतापूर्वक नेतृत्व कर रही है।

नई कार्यकारिणी में योगेशचंद शुक्ला को संयुक्त मंत्री चुना गया। वहीं तहसील अध्यक्षों के रूप में डॉ. अनिल श्रीवास्तव (लखीमपुर), एडवोकेट कौशल तिवारी (धौरहरा), अरविंद सिंघानी (निघासन), आदित्य मिश्रा (गोला), राजेश मिश्रा (मोहम्मदी), संदीप वर्मा (मितौली) तथा विकास अग्रवाल (पलिया) को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया।

चुनाव की प्रक्रिया संगठन के संरक्षक अतुल जायसवाल एवं राजेश अग्रवाल की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।

बैठक में एलपीजी वितरकों से जुड़े विभिन्न प्रशासनिक एवं व्यावसायिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही ई-केवाईसी अभियान, उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने, सुरक्षा मानकों के प्रभावी अनुपालन तथा गैस एजेंसियों से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं उनके समाधान पर विचार-विमर्श किया गया। संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के लिए आगामी कार्ययोजना पर भी चर्चा हुई। सभी सदस्यों ने उपभोक्ता हितों की रक्षा, पारदर्शी कार्यप्रणाली एवं संगठन की एकजुटता बनाए रखते हुए जनपद में एलपीजी वितरण व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Comments

Back to Top