भारतीय किसान यूनियन 6 अगस्त को करेगी सांकेतिक हड़ताल

लखीमपुर खीरी , 20

धौरहरा खीरी।
भारतीय किसान यूनियन के निर्देश पर बाढ़ राहत केन्द्र हसनपुर कटौली परिसर में निर्माणाधीन सड़क से किसानों को उचित मुआवजा जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा अन्नदाता को उर्वरक मिलने में परेशानी,बिजली कटौती, बाढ़ कटान नेटवर्क जैसी समस्याओ आदि मांगों को लेकर संगठन की तरफ से सांकेतिक हड़ताल करने का मामला सामने आया। कार्यक्रम की अगुवाई यूनियन के लखनऊ मंडल उपाध्यक्ष करेंगे।
जानकारी के मुताबिक भारतीय किसान यूनियन के आवाह्नन पर बाढ राहत केन्द्र हसनपुर कटौली परिसर में धौरहरा रमियाबेहड़ ईसानगर के पदाधिकारियों को एकजुट होने का आह्वान किया है। यूनियन द्वारा 6 अगस्त 2026, दिन बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे बाढ़ राहत केंद्र हसनपुर कटौली से एक बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा। वहीं किसान को मुआवजा लोक निर्माण विभाग द्वारा दिया जाए। यूरिया संकट कमी, कालाबाजारी पर रोक और किसानों को समय पर उपलब्धता,बाढ़-कटान घाघरा और शारदा नदी की बाढ़ व कटान की स्थायी समस्या का समाधान,  
बिजली की समस्याकटौती,लो वोल्टेज,स्मार्ट मीटर और अधिक बिल की शिकायतें साथ ही फोन नेटवर्क की समस्या और अन्य नेटवर्क की दिक्कतें व अन्य जनसमस्याएं का पोस्टर में नारा दिया गया।
टिकैत परिवार के मंडल उपाध्यक्ष लखनऊ उत्तर पवन पाठकद्वारा जारी सूचना में तहसील धौरहरा के तीनों ब्लॉकों के सम्मानित पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य बताई गई है। 
यूनियन का कहना है कि किसान हितों की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। "किसान एकता जिंदाबाद" और "जय किसान जय भारत" के साथ किसान समस्याओं के समाधान तक आंदोलन जारी रहेगा।

Related Articles

Comments

Back to Top