लेखपाल संघ ने अध्यक्ष राजस्व परिषद को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा

लखीमपुर खीरी , 19

धौरहरा खीरी।
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले अध्यक्ष राजस्व परिषद लखनऊ को संबोधित ज्ञापन संघ अध्यक्ष की गैरमौजूदगी में एसडीएम धौरहरा को शनिवार में अन्य लेखपालों ने सभागार में सौपा।ज्ञापन में लेखपाल संघ की लम्बित व न्यायोचित मांगों का निराकरण न होने के संबंध में सौंपा।
जानकारी के अनुसार बीतें शनिवार को तहसील सभागार में चल रहे संम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले संघ अध्यक्ष शंशाक शुक्ल की संघ के मंत्री व अन्य सदस्यों ने अध्यक्ष राजस्व परिषद लखनऊ को संबोधित ज्ञापन एसडीएम धौरहरा राशि कृष्णा को सौंपा।ज्ञापन में कहां कि लेखपालों की काफी लम्बे समय से न्यायोचित मांगों का निराकरण न होने के चलते असंतोष व्यक्त किया। जबकि लेखपाल राजस्व प्रशासन की आधारशिला होते हुए बढ़ते कार्यों व संसाधनों के अभाव लम्बित पदोन्नति,वेतन विसंगति, अवकाश के दिनों में ड्यूटी में शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं किसान हितैषी कार्यक्रमो, राजस्व अभिलेखों में अद्यतन,वरासत, नामांतरण, पैमाइश,ई गवर्नेंस,आपदा प्रबंधन कानून व्यवस्था सहित अन्य शासकीय कार्यों का दायित्व का निर्वाहन, लेखपालों को अंतर्जनपदीय स्थानान्तरण करने,चयन वर्ष 2024 के परीक्षा परिणाम का रिजल्ट घोषित करने, भत्तों में वृद्धि,भूलेख सहित अन्य पटलों से संबंध लेखपालों को अवमुक्त करने, ग्राम सचिवालय में बिना आधार भूत सुविधाएं, सुरक्षा व्यवस्था, भत्ता बढ़ोतरी के रोस्टर लगाए जाने,मूल हल्के के कार्यों के अलावा अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार करेंगे व सभी लेखपाल अन्य आवंटित क्षेत्रो के बस्तों को संबंधित तहसील कार्यालय/राजस्व निरीक्षक कार्यालय में जमा करने को बाध्य होंगे।इस दौरान मंत्री योगेश भार्गव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सचिन मौर्या, कनिष्ठ उपाध्यक्ष रितेश वर्मा,उप मंत्री आदित्य अवस्थी, कोषाध्यक्ष अमित मौर्या आडीटर जे पी गुप्ता सहित रामेन्द्र अवस्थी,संजय श्रीवास्तव, प्रदीप पांडेय, दर्जनों लेखपाल मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top