गोला के गांव मूडा बाजार मे कुछ होटलो पर विक रहा मिलावटी पनीर,

लखीमपुर खीरी , 23

गोला के खाद्य निरीक्षक के होटलो के मालिको से मिले होने के ग्रामीणो ने लगाया आरोप, 

गोला गोकर्णनाथ खीरी,
ब्लॉक बिजुआ में लगने वाली साप्ताहिक मूड़ा बाजार में निर्धारित मूल्य से अधिक दाम पर मिलावटी पनीर की बिक्री को लेकर क्षेत्रीय लोगों ने विरोध किया। लोगों ने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।
सावन के महीने में मांस, मीट और अंडे की बिक्री पर सरकारी रोक के कारण पनीर और मशरूम की मांग बढ़ जाती है। व्यापारियों ने इसका अनुचित लाभउठाते हुए कीमतों में वृद्धि कर दी।
शनिवार को मूड़ा बाजार में सुबह पनीर 500 रुपये प्रति किलो बिका, जो शाम होते-होते 400 रुपये प्रति किलो हो गया। इसी तरह, मशरूम सुबह 300 रुपये प्रति किलो बिका और शाम को 250 रुपये प्रति किलो हो गया।
क्षेत्रीय लोगों ने इस मूल्य वृद्धि और मिलावट पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने खाद्य निरीक्षक (फूड इंस्पेक्टर) से अगले शनिवार को बाजार में जांच करने और मिलावटी पनीर व अधिक मूल्य पर बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है। वही गोला के खाद्य निरिक्षक के उपर होटल के मालिको से साठगांठ का आरोप भी लगाया है, विरोध करने वाले क्षेत्रीय लोगों में रामाधीन, ओंकार, जितेंद्र, शिवपाल, अजय, सर्वेश और जयकुमार सहित कई अन्य लोग शामिल थे। इस संबंध में खाद्य निरीक्षक, गोला से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई।

Related Articles

Comments

Back to Top