कोटेदारों की सांकेतिक हड़ताल से सरकार ने बढ़ाया कमीशन

लखीमपुर खीरी , 33

धौरहरा खीरी।
संम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में सरकारी सस्ता गल्ला राशन वितरण डीलरों कोटेदारो की 5 अगस्त से शुरू हुई सांकेतिक हड़ताल का असर देखते हुए प्रदेश सरकार ने पहले दिन 35 रुपए कमीशन बढ़ाने की घोषणा की। जिससे दिन भर चल रही हड़ताल समाप्त होने से राशन वितरण शुरू हो पायेगा।
जानकारी के अनुसार पूर्व निर्धारित योजना के तहत 5 अगस्त से प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर सभी जिला अध्यक्षो व तहसील अध्यक्षों ने ज्ञापन के माध्यम से अफसरों को अवगत कराया था कि लाभांश में बढ़ोत्तरी नहीं तो राशन वितरण नही। विधानसभा सत्र समापन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोटेदार एसोशिएशन की लाभांश बढ़ोतरी की मांग को जानते हुए 35 रुपए प्रति कुंतल की घोषणा कर दी।ज्ञात हो राशन वितरण डीलरों को पूर्व से प्रति कुंतल 90 रुपए लाभ हो रहा था इसी को ध्यान में रखते हुए संगठन प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर राशन वितरण का विरोध करते हुए ज्ञापन सौंपे गए।

तहसील अध्यक्ष शरीफ अहमद अंसारी ने बताया कि काफी समय से 90 रुपए कुंतल कमीशन था हम लोगों ने आपस में विचार-विमर्श करने के बाद तय किया कि महंगाई के दौर में कुल 200 रुपए प्रति कुंतल कमीशन मिले लेकिन मुख्यमंत्री योगी जी ने 35 रुपए बढ़ोतरी करने से प्रदेश नेतृत्व के मानने पर हम लोगों द्वारा हड़ताल समाप्त कर दी गई।कल से पूर्व की तरह राशन वितरण का काम शुरू हो रहा है।

Related Articles

Comments

Back to Top