ग्रामीणों ने घर के बाहर शव रखा बाद में राजी हुए अंतिम संस्कार करने को
लखीमपुर खीरी Aug 03, 2026 at 07:10 PM , 42धौरहरा खीरी।
रविवार को कोतवाली क्षेत्र के ग्राम राम नगर लहबड़ी व भटपुरवा गांवो के बीच खेतों में कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भौवापुर निवासी 14 वर्षीय सुंदरी उर्फ संजीत का शव मिलने के बाद सोमवार को पोस्टमार्टम होने के बाद भौवापुर गांव पहुंचे शव का अंतिम संस्कार न करके परिजनों ग्रामीणों ने घर के बाहर शव रख दिया।
जानकारी के मुताबिक रविवार को कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रामनगर लहबड़ी व भटपुरवा गांवो के बीच खेतों में कोतवाली पुलिस व भौवापुर निवासी परिजनों ने 14 वर्षीय सुंदरी उर्फ संजीत का शव पेड से लटकता मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया था। बताया जाता है कि मृतक चार दिन पूर्व गांव की दो लड़कियों को लेकर भाग गया था।सोमवार को पोस्टमार्टम होने के बाद गांव पहुंचे शव को आक्रोशित परिजनों पिता सूबेदार माता सुनीता व ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट से नाखुश होकर शव को घर के बाहर रख दिया।इस दौरान परिजन व ग्रामीण दुबारा पोस्टमार्टम कराने व नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते रहे।परिजन व ग्रामीण आरोप लगा रहे थे कि रिपोर्ट गलत तरीके से बनाई गई।अंतिम संस्कार न होने की भनक लगने पर कोतवाल दिनेश शर्मा द्वारा परिजनों को समझाने के बाद अंतिम संस्कार के लिए राजी हो गए।इस दौरान सुरक्षा की द्रष्टि से उप निरीक्षक विनोद दि्वेदी अपनी टीम के साथ मौजूद रहे।































Comments