मजदूरी के बकाया रुपये को लेकर दो पक्ष आमने-सामने कई हुए घायल
लखीमपुर खीरी Aug 03, 2026 at 07:15 PM , 43धौरहरा खीरी।
ईसानगर क्षेत्र के हसनापुर गांव में मजदूरी के बकाया रुपये मांगने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद हिंसक हो गया और लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में चार लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।
गांव निवासी उमेश राजपूत का आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति पर उसकी मजदूरी के करीब 35 हजार रुपये बकाया थे। इसी रकम की मांग को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले भी विवाद हो चुका था, जिस पर पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई की थी। आरोप है कि रविवार को फिर रुपये मांगने पर कहासुनी शुरू हुई और देखते ही देखते दोनों पक्ष भिड़ गए।
मारपीट में उमेश राजपूत गंभीर रूप से घायल हो गए। बीच-बचाव करने पहुंचे हरिकिशन, हीरावती और एक अन्य व्यक्ति भी चोटिल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सीएचसी खमरिया भेजा। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उमेश की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि अन्य घायलों का उपचार कर उन्हें घर भेज दिया गया।































Comments