घाट पर बने प्राचीन शिवालय पर नदी के तेज कटान का खतरा
लखीमपुर खीरी Aug 03, 2026 at 07:06 PM , 52धौरहरा खीरी।
धौरहरा के जालिमनगर स्थित घाघरा नदी के घाट पर बने प्राचीन शिवालय पर नदी के तेज कटान का खतरा मंडराने लगा है।मंदिर के समीप लगातार हो रहे कटान को देखते हुए बाढ़ खंड विभाग ने युद्धस्तर पर कटान रोधी कार्य शुरू करा दिया है।विभाग की ओर से जियो बैग,बालू से भरी बोरियां और बल्लियों की मदद से नदी के किनारे सुरक्षा घेरा तैयार किया जा रहा है।ताकि शिवालय को कटान से सुरक्षित रखा जा सके।सोमवार को उप जिलाधिकारी धौरहरा राशि कृष्णा ने मौके पर पहुंचकर चल रहे कटान रोधी कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने बाढ़ खंड के अधिकारियों से कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने कहा कि सरयू घाट स्थित शिवालय क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है और इसे कटान से बचाने के लिए प्रशासन हरसंभव प्रयास कर रहा है।उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ तेजी से कार्य पूरा करने के निर्देश भी दिए।बाढ़ खंड के अवर अभियंता अजय कुमार ने बताया कि कटान रोकने के लिए जियो बैग में आरबीएम भरकर नदी किनारे लगाए जा रहे हैं।इसके अलावा बल्लियों के सहारे जियो बैग को मजबूती से स्थापित किया जा रहा है।जिससे नदी के तेज बहाव से होने वाले कटाव को रोका जा सके।उन्होंने बताया कि यह पूरा कार्य एई गौरव गोयल की मौजूदगी में कराया जा रहा है तथा विभाग की टीम लगातार मौके पर निगरानी बनाए हुए है।स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सुरक्षा कार्य नहीं कराया जाता तो शिवालय तक कटान पहुंच सकता था।बाढ़ खंड द्वारा शुरू कराए गए बचाव कार्य से क्षेत्र के लोगों और श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली है। प्रशासन का कहना है कि नदी की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त सुरक्षा उपाय भी किए जाएंगे।































Comments