मेंढक मंदिर और छोटी काशी में उमड़ा आस्था का सैलाब, सुरक्षा व्यवस्था परखने पहुंचे आईजी

लखीमपुर खीरी , 24

अमर पाल सिंह 
लखीमपुर खीरी।श्रावण मास के प्रथम सोमवार को जनपद में आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। जिले के प्रसिद्ध शिवालयों में तड़के भोर से ही भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। विश्व प्रसिद्ध मेंढक मंदिर और छोटी काशी के नाम से विख्यात गोला गोकर्णनाथ में लाखों भक्तों ने हाजिरी लगाई।मेंढक मंदिर में भोर से लगीं लंबी कतारें लगी रहीं,ओयल कस्बे में स्थित ऐतिहासिक और विश्व प्रसिद्ध मेंढक मंदिर में सुबह से ही आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह पांच बजे जैसे ही मंदिर के कपाट खुले, हजारों शिवभक्तों और कांवड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। दिन चढ़ने के साथ ही भीड़ और बढ़ती गई। पूरा मंदिर परिसर "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयघोष से गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर विधि-विधान से शिवलिंग पर गंगाजल, दूध और बेलपत्र अर्पित कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की।छोटी काशी पहुंचे आईजी, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा,सावन के पहले सोमवार को उमड़ने वाली भारी भीड़ के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। लखनऊ रेंज के आईजी किरण एस ने छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।इस दौरान उनके साथ जिले की एसएसपी ख्याति गर्ग और नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू भी मौजूद रहे।आईजी ने शिव मंदिर परिसर, कांवड़ मार्ग और श्रद्धालुओं की कतार वाले क्षेत्रों का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश दिए कि सावन के पावन महीने में आने वाले लाखों कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा में कोई चूक नहीं होनी चाहिए। यातायात और भीड़ नियंत्रण के लिए भी पुख्ता इंतजाम रखने को कहा गया है।जनपद के साथ साथ शहर के प्राचीन शिव मंदिर लिलौटी नाथ,भुईफोरवानाथ, जंगलीनाथ, देवदेवेश्वर भोलेनाथ देवकली सहित सभी शिव मंदिरों में पूजा अर्चना चलती रही।

Related Articles

Comments

Back to Top