मितौली के पौराणिक बाबा कष्ट हरण धाम में पूर्व राज्यसभा सांसद जुगल किशोर ने किए दर्शन भंडारे का किया शुभारंभ

लखीमपुर खीरी , 17

मितौली खीरी।क्षेत्र के ग्राम रतहरी में कठिना नदी के पावन तट पर स्थित पौराणिक बाबा कष्ट हरण धाम मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान और भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय परिषद सदस्य, प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व राज्यसभा सांसद जुगल किशोर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।धाम पर पहुँचकर पूर्व राज्यसभा सांसद ने सबसे पहले देवों के देव महादेव भोलेनाथ के दर्शन-पूजन किए और जिलावासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महाप्रसाद (भंडारे) का विधि-विधान से शुभारंभ कराया। इस दौरान उन्होंने स्वयं अपने हाथों से श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर पुण्य लाभ कमाया।इस धार्मिक आयोजन के मौके पर क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिक और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।उपस्थित प्रमुख लोगों में मास्टर दिनेश कुमार, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह तोमर,सुरेश शुक्ला,आलोक शुक्ल और नत्थू सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु शामिल हुए। बाबा कष्ट हरण धाम में उमड़े भक्तों के सैलाब से पूरा माहौल शिवभक्ति के जयकारों से गुंजायमान रहा।

Related Articles

Comments

Back to Top