*तस्करी को जा रही यूरिया खाद एस. एस. बी. ने पकड़ी*
लखीमपुर खीरी Aug 03, 2026 at 05:59 PM , 25तिकुनियां खीरी
इंडो नेपाल बार्डर पर बढ़ती यूरिया खाद की तस्करी को देखते हुए तृतीय वाहिनी सशस्त्र सीमा बल लखीमपुर-खीरी कमांडेंट के दिशानिर्देशानुसार से डागा प्रभारी मेघराज द्वारा रात्रि गस्त के दौरान गंगानगर सुब्बा घाट के पास नदी से कुछ दूरी पर खाद तस्करी को जा रही थी । यूरिया खाद तस्कर एस. एस. बी. को देखकर खाद छोड़कर नदी की तरफ भाग गये । जहां पर तस्करी को जा रही 18 बोरी यूरिया बरामद हुई ।जिसको एस. एस. बी. द्वारा जब्त करके तिकुनियां कस्टम को सौंप दिया।
वहीं देखा जाए तो यह स्थान कम्पनी हेडक्वार्टर डांगा से 4.4 किलोमीटर दूर है और गांव गंगानगर में आता है।जिस स्थान पर यूरिया खाद पकड़ी गई है वहां से अंतरराष्ट्रीय सीमा से 450 मीटर पर है और बीच में मोहाना नदी आती है । और भारतीय किसानों की खेती नदी के उस पार भी है और कहीं कहीं पर नेपाल की खेती नदी से इधर भी है क्योंकि अन्तरराष्ट्रीय सीमा आड़ी तिरछी है जिसकी वजह से कुछ खेती नेपाल की नदी से इधर हों जाती है और कुछ खेती भारत की नदी के उस पार हों जाती है।इसी भौगोलिक स्थिति का फायदा लेते हुए यह खाद तस्कर किसानों के भेष में खाद की तस्करी करते हैं।































Comments