प्रॉपर्टी डीलरों और राजस्व कर्मियों पर मिलीभगत का आरोप, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग से लगाई गुहार

लखीमपुर खीरी , 19

पीड़ित ने लगाया पुश्तैनी मकान पर अवैध कब्जे का आरोप जिला अधिकारी ले ले अगर संज्ञान पीड़ित को मिल जाएगा मकान 

 

लखीमपुर-खीरी। श्रीनगर तहसील के ग्राम महेवा निवासी शारिक हुसैन जैदी ने राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग लखनऊ को शिकायत देकर पुश्तैनी मकान पर अवैध कब्जे का आरोप लगाया है। शारिक का कहना है कि गाटा संख्या 431 के एकपक्षीय आदेश के आधार पर विपक्षियों ने गाटा संख्या 443 पर बने उसके मकान पर जबरन कब्जा कर लिया। पीड़ित ने आयोग से कब्जा हटवाकर मकान वापस दिलाने की मांग की है।
शिकायत के अनुसार शारिक पिछले 55 वर्षों से गाटा संख्या 443 पर बने मकान में परिवार के साथ रह रहा है। आरोप है कि काशीनगर खीरी निवासी मनीष जैन और विनय जैन ने सिविल कोर्ट में गाटा 431 को लेकर मुकदमा दायर किया और एकपक्षीय आदेश प्राप्त कर लिया। इसके बाद साजिश के तहत 431 के बजाय 443 पर बने मकान में ताला लगा दिया। शारिक का कहना है कि उसका 431 से कोई संबंध नहीं था और न ही उसे कोई सूचना दी गई। 06 जुलाई 2026 को उसकी गैरमौजूदगी में दो बेटियों और एक पुत्र को घर से निकालकर पूरे मकान पर कब्जा कर लिया गया। काफी सामान भी अंदर बंद है।पीड़ित ने आरोप लगाया कि इस पूरे खेल में प्रॉपर्टी डीलर मनीष जैन, विनय जैन,वासिर उर्फ नासिर, लेखपाल पंकज तोमर, और अमीन कमीशनर  की मिलीभगत है। गौरतलब है कि वासिर ने 431 खेत मनीष-विनय को बेची। इसके बाद लेखपाल ने 443 के जुज भाग की ग्राम समाज की जमीन को नष्ट करने की साजिश की और एक मृतक शिक्षिका नजमा परवीन को किराएदार दिखाकर एक कमरे का आदेश करा लिया। जबकि आदेश एक कमरे का था, कब्जा पांच कमरों और दो बरामदों वाले पूरे मकान पर किया गया। शारिक ने बताया कि राजस्व अभिलेखों में 431 के आगे 443 ग्राम समाज की बंजर भूमि के रूप में दर्ज है, जिसकी जानकारी सूचना के अधिकार से भी मिली।इस घटना के बाद शारिक अपनी एक बीमार बेटी और बच्चों के साथ एक माह से दर-दर भटक रहा है। भूमिहीन शारिक का कहना है कि यह मकान भी ग्राम समाज की पट्टे की जमीन पर बना है। उसने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। यदि जांच हुई तो कोर्ट को गुमराह करने और 420 के तहत वासिर, लेखपाल पंकज तोमर, प्रॉपर्टी डीलरों मनीष जैन विनय जैन पर कार्रवाई हो सकती है। पीड़ित ने जिला अधिकारी से संज्ञान लेकर न्याय दिलाने की अपील की है।

Related Articles

Comments

Back to Top