बच्चे को मारने वाला तेंदुआ पिंजरे में फंसा डंडूरी में लगाया गया था जाल ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

लखीमपुर खीरी , 33

निघासन खीरी। उत्तर निघासन वन रेंज में 23 जुलाई को 10 वर्षीय मासूम की जान लेने वाला तेंदुआ रविवार सुबह वन विभाग के पिंजरे में फंस गया। बाबा गंज निवासी बुद्धा का बेटा गोलू दोपहर में बकरियां चराने खेत गया था। इसी दौरान तेंदुए ने उस पर हमला कर झाड़ियों में घसीट लिया था। ग्रामीणों के पहुंचने पर मासूम का शव गन्ने के खेत में मिला था। घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत थी।

वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए डंडूरी गांव के दक्षिण में स्थित शाहिद के खेत में पिंजरा लगाया था। रविवार सुबह करीब 4 बजे तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। वन विभाग अब आगे की कार्रवाई कर रहा है।

Related Articles

Comments

Back to Top