शहीद भगत सिंह सेवा संस्थान कार्यालय का हुआ उद्घाटन। सेवा धर्म ही सबसे बड़ा धर्म उपजिलाधिकारी - मोहम्मदी।

लखीमपुर खीरी , 34

पिपरिया धनी खीरी।क्षेत्र रेहरिया में आज दिन रविवार को शाम लगभग दो बजे को शहीद भगत सिंह सेवा संस्थान दिस्तापुर रेहरिया तहसील मोहम्मदी जिला का उद्घाटन में मुख्य अतिथि के रूप में उपजिला अधिकारी मोहम्मदी राजेश प्रताप सिंह व विशिष्ट अतिथि के रूप में पुलिस क्षेत्राधिकारी मोहम्मदी अरुण कुमार सिंह व चौकी प्रभारी रेहरिया पंकज त्रिपाठी के द्वारा कार्यालय का उद्घाटन किया गया।उद्घाटन के पश्चात मुख्य अतिथियों के द्वारा पूजा अर्चना कार व एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।वहीं पर संस्था के सदस्यों के द्वारा बैच लगाकर व माला पहनाकर अंग वस्त्र स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वहीं पर प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियो के द्वारा आश्वासन दिया गया कि सावन माह में अगर किसी भी प्रकार की कोई समस्या होती हैं तो तत्काल हम से संपर्क करें।इस सेवा संस्थान के द्वारा सावन के पर्व पर आने जाने वालें कांवरियों की सहायता हेतु व जनमानस की तत्काल सहायता करने का मुख्य उद्देश्य रखा गया।इस मौके पर शहीद भगत सेवा संस्थान के अध्यक्ष अमरजीत सिंह,उपाध्यक्ष ग्रन्ट साहबगंज ग्राम प्रधान सुदेश कुमार,सचिव रामकुमार कश्यप,कोषाध्यक्ष कश्मीर सिंह,अजय कुमार,समाजसेवी शिवम् राठौर,आरिफ गाजी,हरदीप सिंह, हरिनाम सिंह,जसपाल सिंह,जितेंद्र सिंह,प्रदीप कुमार,राजपाल सिंह,नवनीत कुमार,धनपाल सिंह,व मीडिया कर्मी,क्षेत्रीय के आयें हुये समस्त जनता जनार्दन सैकड़ो की संख्या में मौजूद रहीं।

Related Articles

Comments

Back to Top