तीसरे दिन शारदा नहर से बरामद हुआ युवक शादाब का शव दो दिनों तक चला पीएसी का सर्च अभियान, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
लखीमपुर खीरी Aug 02, 2026 at 05:34 PM , 41शारदानगर/लखीमपुर खीरी। थाना शारदानगर क्षेत्र की शारदा नहर में कूदकर लापता हुए युवक शादाब का शव रविवार सुबह तीसरे दिन बरामद हो गया। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, थाना फूलबेहड़ क्षेत्र के ग्राम गंगाबेहड़ निवासी शादाब पुत्र हिदायत अली शुक्रवार को अपनी मोटरसाइकिल नहर किनारे खड़ी कर शारदा नहर में कूद गया था। घटना के बाद से ही उसकी तलाश की जा रही थी।
युवक की खोजबीन के लिए 02वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर की बाढ़ राहत दल की टीम लगातार दो दिनों तक मोटरबोट के माध्यम से शारदा नहर में सर्च अभियान चलाती रही। टीम में हेड कांस्टेबल अजमत जलील, कांस्टेबल अमित सोलंकी, रमन सिंह, शैलेंद्र यादव, अंशु वर्मा, रामप्रताप तथा चालक अनिल यादव शामिल रहे। लगातार प्रयासों के बावजूद पहले दो दिनों में सफलता नहीं मिल सकी।
रविवार सुबह करीब 5:30 बजे शारदा नहर में बहता हुआ एक शव दिखाई दिया। सूचना पर ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाला, जिसकी पहचान शादाब पुत्र हिदायत अली, निवासी गंगाबेहड़ के रूप में हुई।
शव मिलने की सूचना पर थाना शारदानगर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रही































Comments