संम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 27 शिकायत दर्ज,दो निस्तारित

लखीमपुर खीरी , 32

धौरहरा खीरी।
शनिवार को तहसील सभागार में नव नियुक्त एसडीएम की अध्यक्षता में आयोजित संम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 27 शिकायत दर्ज हुई जिसमें राजस्व विभाग की दो शिकायतें निस्तारित हुई।
जानकारी के मुताबिक तहसील सभागार में एसडीएम धौरहरा राशी कृष्णा की कड़क कार्यशैली के चलते लगभग सभी अफसरों को बुलाकर नसीहत देते हुए उनकी अध्यक्षता में आयोजित संम्पूर्ण समाधान दिवस में जमीन संबंधी मामले,मारपीट,चकमार्गो पर अवैध कब्जे के मामले शुरुआत से अंत तक गूंजते रहे। दिवस में राजस्व विभाग 08, पुलिस 09, विकास 03, आपूर्ति 02, अन्य 05 शिकायती पत्र दर्ज हुए जिसमें दो मामले राजस्व विभाग के मौके पर निस्तारण हुए।इस दौरान तहसीलदार आदित्य विशाल,नायब तहसीलदार धौरहरा बीरेंद्र यादव,खण्ड विकास अधिकारी रमियाबेहड़ श्रद्धा गुप्ता ईसानगर धनप्राप्त यादव,खंड शिक्षा अधिकारी धौरहरा ईसानगर रमियाबेहड़,ईओं गौरव सिंह सहित अन्य विभागों के जिम्मेदारो की मौजूदगी रही।

Related Articles

Comments

Back to Top