कावड़ियों को राहत देने को 8 हजार मैंगो जूस के पैकेट भेंट
लखीमपुर खीरी Aug 01, 2026 at 07:18 PM , 31गोला गोकर्णनाथ, खीरी
सावन के पहले सोमवार पर नगर में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गर्मी से बचाव के लिए खास इंतजाम किया है।नगर के सामाजिक कार्यकर्ता महेश कुमार पटवारी के परिचितों और भोलेनाथ व खाटू श्याम के भक्तों ने नगर पालिका को 8 हजार मैंगो जूस के पैकेट सौंपे हैं। दानदाताओं ने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर यह सहयोग दिया है।नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला ‘रिंकू’ ने बताया कि रविवार शाम से ही बैरिकेडिंग में लाइन में खड़े शिवभक्तों को यह जूस प्रसाद के रूप में निशुल्क वितरित किया जाएगा। वितरण सोमवार देर शाम तक जारी रहेगा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सावन के पहले सोमवार पर लाखों श्रद्धालु गोला आकर जलाभिषेक करते हैं। उमस और धूप में लंबी कतार के बीच जूस के पैकेट श्रद्धालुओं को काफी राहत देंगे।































Comments