गुरुकुल को बदनाम करने की साजिश आचार्य ने दर्ज कराई एफआईआर

लखीमपुर खीरी , 25

गोला गोकर्णनाथ खीरी। तुरंत नाथ धाम, तेंदुआ स्थित कर्मसु वेदवेदांग गुरुकुल विद्यापीठ द्वारा पेड़ों की कटाई कराए जाने को लेकर पिछले दिनों सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर भ्रामक प्रचार किया जा रहा है। गुरुकुल प्रबंधन ने इसे पूरी तरह निराधार बताया है। प्रबंधन का कहना है कि संबंधित पेड़ों की कटाई गुरुकुल ने नहीं, बल्कि स्थानीय समिति द्वारा कराई गई थी, इसके बावजूद संस्था और उसके संचालक की छवि खराब करने के लिए जानबूझकर अफवाहें फैलाई जा रही हैं।गुरुकुल के आचार्य एवं संचालक रामदेव मिश्र शास्त्री ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस में FIR दर्ज कराई है। उन्होंने निष्पक्ष जांच और अफवाह फैलाने वालों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है। शास्त्री ने कहा कि गुरुकुल की सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक गतिविधियों के विस्तार से कुछ लोग असहज हैं, इसलिए समय-समय पर संस्था को बदनाम करने की कोशिश की जाती है।तेंदुआ पंचायत और गुरुकुल प्रबंधन ने लोगों से अपील की है कि वे किसी अपुष्ट सूचना पर विश्वास न करें और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें। रामदेव मिश्र शास्त्री ने कहा कि गुरुकुल ने हमेशा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया है और कई स्थानों पर वृक्षारोपण कराया है। हमारा उद्देश्य सनातन संस्कृति, संस्कृत शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण को आगे बढ़ाना है, पेड़ काटकर संस्था नहीं चलाई जाती।

Related Articles

Comments

Back to Top