गोला में संपूर्ण समाधान दिवस पर सुनी गईं जनसमस्याएं

लखीमपुर खीरी , 30

लखीमपुर-खीरी। जिलाधिकारी अंजनी सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग की अध्यक्षता में शुक्रवार को तहसील गोला में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। दोनों अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर जल्द निपटारा करने के निर्देश दिए।  इस दौरान आए सभी प्रार्थना पत्रों को समय पर निपटाने को कहा गया। जिन मामलों का निपटारा उच्च स्तर से होना है, उन पर रिपोर्ट बनाकर भेजने के आदेश दिए गए। वहीं जिले की अन्य तहसीलों में भी क्षेत्राधिकारी मौजूद रहे और लोगों की शिकायतें सुनकर उनके समाधान की प्रक्रिया शुरू कराई गई।

Related Articles

Comments

Back to Top