किचन में जहरीला रसेल्स वाइपर वन टीम ने किया रेस्क्यू

लखीमपुर खीरी , 26

लखीमपुर-खीरी। पलिया रेंज के आवासीय क्षेत्र में शनिवार सुबह करीब 11 बजे एक घर के किचन से जहरीला रसेल्स वाइपर सांप निकल आया। सांप देखकर घर में हड़कंप मच गया। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सभी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए सांप को सुरक्षित पकड़ लिया।  
वन विभाग ने रेस्क्यू के बाद रसेल्स वाइपर को जंगल में उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया। टीम ने स्थानीय लोगों को सर्पों के महत्व और सर्पदंश से बचाव के उपायों की जानकारी भी दी। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि यदि कहीं सांप दिखाई दे तो उसे मारने की कोशिश न करें, बल्कि तुरंत वन विभाग को सूचना दें ताकि प्रशिक्षित टीम उसका सुरक्षित रेस्क्यू कर सके।

Related Articles

Comments

Back to Top