नाले में उतरे सदर विधायक योगेश वर्मा, फीता लेकर की नपाई, मानक विरुद्ध मिला निर्माण

लखीमपुर खीरी , 38

आवास विकास नहर पर चल रहे नाला निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, मौके पर चेयरमैन डा. इरा भी मौजूद

*लखीमपुर-खीरी।*  
आवास विकास नहर पर *जल निगम द्वारा बनाए जा रहे नाले* में कथित भ्रष्टाचार और देरी को लेकर *सदर विधायक योगेश वर्मा* ने कड़ा रुख अपनाया। नाराजगी जताते हुए विधायक खुद ही नाले में उतर पड़े और फीता लेकर नपाई शुरू कर दी।
बीते कई महीनों से इस नाला निर्माण में देरी के चलते मोहल्लेवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। शिकायतें मिलने पर विधायक योगेश वर्मा मौके पर पहुंचे। नाले का निरीक्षण करते समय उन्हें *सभी मानक विरुद्ध* काम नजर आया।
इस दौरान विधायक ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को कड़े शब्दों में *जांच के निर्देश* दिए। उन्होंने कहा कि सरकारी धन का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान *नगर पालिका परिषद लखीमपुर की चेयरमैन डा. इरा श्रीवास्तव* भी मौजूद रहीं। दोनों जनप्रतिनिधियों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रगति को लेकर अधिकारियों से जवाब तलब किया।
विधायक की इस कार्यप्रणाली को देखकर मौके पर मौजूद लोगों में उम्मीद जगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से लंबित पड़े इस नाले के निर्माण में अब तेजी आएगी और भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी।

स्थानीय निवासियों ने विधायक से मांग की है कि नाले का निर्माण तय समय में मानकों के अनुसार पूरा कराया जाए ताकि जलभराव और गंदगी की समस्या से छुटकारा मिल सके।

Related Articles

Comments

Back to Top