मौजमाबाद (सुंदरवल) सहकारी समिति के सचिव बने अनूप मिश्रा, क्षेत्रवासियों ने दी बधाई
लखीमपुर खीरी Jul 31, 2026 at 05:25 PM , 28तेज तर्रार छवि के लिए जाने जाते हैं अनूप, पहले सिकंदराबाद में दे चुके हैं सेवाएं
*लखीमपुर-खीरी।*
*बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति मौजमाबाद (सुंदरवल)* में नए सचिव के रूप में *अनूप मिश्रा* ने कार्यभार ग्रहण किया है। इससे पहले वह सिकंदराबाद सहकारी समिति में सचिव के पद पर तैनात थे। उनका स्थानांतरण कर उन्हें पुनः सुंदरवल क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सचिव अनूप मिश्रा अपनी तेज तर्रार कार्यशैली और बेहतरीन छवि के लिए क्षेत्र में जाने जाते हैं। वह इससे पहले *मालपुर, सुंदरवल और सिकंदराबाद* की सहकारी समितियों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। बताया जाता है कि हर जगह उनके कार्यकाल में समिति के कार्यों में पारदर्शिता और किसानों को समय से लाभ दिलाने की चर्चा रही है।
अनूप मिश्रा के एक बार फिर सुंदरवल सहकारी समिति का सचिव बनने पर क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। लोगों का कहना है कि उन पर भरोसा जताया जा सकता है क्योंकि वह किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हैं और त्वरित समाधान कराते हैं।
स्थानीय लोगों ने अनूप मिश्रा को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में समिति में खाद, बीज, ऋण वितरण और अन्य योजनाओं का लाभ किसानों को बिना किसी परेशानी के मिलेगा।
सचिव पद संभालने के बाद अनूप मिश्रा ने कहा कि वह पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ किसानों के हित में काम करेंगे और समिति को किसानों के हित में और बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे।































Comments